EPFO के बदले नियम: पीएफ खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

 EPFO का बड़ा अपडेट


देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है।

ईपीएफओ ने पीएफ खातों से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव और नई सुविधाओं को लेकर जरूरी जानकारी जारी की है।

इसका सीधा असर निजी और सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ सकता है।





New update डिजिटल और आसान सिस्टम

ईपीएफओ अब अपने सिस्टम को पहले से ज्यादा डिजिटल और आसान बनाने पर जोर दे रहा है।

नई व्यवस्था के तहत पीएफ खाताधारकों को क्लेम सेटलमेंट, केवाई सी (KYC) अपडेट और अकाउंट वेरिफिकेशन जैसी सेवाओं में राहत मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि जिन खातों में केवाई सी (KYC) अधूरी है या बैंक अकाउंट, आधार और पैन की जानकारी सही तरीके से लिंक नहीं है, उनके क्लेम में देरी हो सकती है।

केवाई सी (KYC) अपडेट करना हुआ जरूरी

ईपीएफओ ने साफ कहा है कि सभी सदस्य अपने पीएफ अकाउंट में आधार लिंक, पैन अपडेट, बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन, मोबाइल नंबर अपडेट जैसी जानकारी सही रखें।

अगर जानकारी गलत पाई जाती है तो पीएफ निकालने या ट्रांसफर करने में परेशानी आ सकती है।

Online क्लेम प्रक्रिया हुई आसान
ईपीएफओ द्वारा online सेवाओं का विस्तार

अब EPFO कई सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन कर रहा है। इससे कर्मचारियों को बार-बार ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


नई online सुविधाएँ

Online PF निकासी पेंशन क्लेम UAN एक्टिवेशन passbookडाउनलोड जैसे काम घर बैठे किए जा सकेंगे।

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सख्ती

EPFO ने यह भी संकेत दिए हैं कि फर्जी क्लेम और गलत खातों पर कार्रवाई तेज की जाएगी।

इसी वजह से अब वेरिफिकेशन प्रक्रिया को और मजबूत किया जा रहा है।

कर्मचारियों के लिए सुझाव

विशेषज्ञों का कहना है कि सभी PF खाताधारक जल्द से जल्द अपना UAN अकाउंट लॉगिन करके जानकारी चेक कर लें।
खासतौर पर नौकरी बदलने वाले कर्मचारी अपने पुराने और नए PF अकाउंट को सही तरीके से लिंक कर लें।

EPFO के नए नियमों का मकसद सेवाओं को आसान और सुरक्षित बनाना है।

हालांकि जिन कर्मचारियों की जानकारी अपडेट नहीं है, उन्हें आगे चलकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते सभी जरूरी डिटेल्स अपडेट करना बेहद जरूरी है।

Post a Comment

और नया पुराने